कलाकारों को सम्मान दीजिए
यह सुविधा अभी चालू हो रही है और कुछ ही दिन में यहाँ से कलाकारों को सम्मान दिया जा सकेगा। तब तक वीडियो देखिए और शेयर कीजिए: यही सबसे बड़ा सम्मान है।
PICHCHRAPA के वीडियो मुफ़्त हैं और मुफ़्त ही रहेंगे। अगर वे आपको अच्छे लगे हैं, तो कलाकारों को सम्मान देने के लिए आप अपनी तरफ़ से कुछ भी दे सकते हैं।
राशि कहाँ जाती है?
राशि PICHCHRAPA के खाते में आती है और कलाकारों व टीम का सम्मान करने तथा नए वीडियो बनाने में लगती है।
क्या वीडियो देखने के लिए कुछ देना पड़ता है?
नहीं। सारे वीडियो YouTube और इस वेबसाइट पर हमेशा मुफ़्त रहेंगे। सम्मान देना पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है।
क्या यह दान है?
नहीं। यह अपनी ख़ुशी से दिया गया सम्मान है और इसके बदले कोई सामान या सेवा नहीं बेची जाती। इस पर आयकर छूट (80G) नहीं मिलती।
क्या मेरा पैसा सुरक्षित है?
भुगतान Razorpay के सुरक्षित पेज पर होता है। आपके कार्ड, UPI या बैंक की जानकारी Razorpay के पास रहती है; यह वेबसाइट उसे न देखती है और न सहेजती है।
कुछ गड़बड़ हो जाए तो क्या करूँ?
पेमेंट आईडी के साथ हमें ईमेल कीजिए या फ़ोन कीजिए। डबल कटौती या फ़ेल हुए भुगतान की जाँच कर, रकम वापस कर दी जाती है।
